सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने गुरुवार को कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। इस बार कुल 83.4 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। दो लड़कियां इस बार टॉप की पोजीशन पर आई हैं। मेरठ के दिल्ली पब्लिक स्कूल की हंशिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा के बीच टॉपर की पोजीशन के लिए टाई हुआ है। दोनों लड़कियों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।
त्रिवेंद्रम रीजन 98.2 पास प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है जबकि 92.93 प्रतिशत के साथ चेन्नई दूसरे स्थान और 91.87 प्रतिशत के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। इस बार के रिजल्ट में 83.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लेकिन इसमें भी लड़कियों का पास प्रतिशत 88.7 और लड़कों का 79.9 फीसदी।
आप अपना रिजल्ट cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जाएं।
- CBSE results सेक्शन में CBSE Class 12th results लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स भरें।
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। प्रिंट आउट लेना चाहे तो ले सकते हैं।