Get App

CCL Products Share Price: Q4 नतीजों के बाद शेयर को लगे पंख, 14% चढ़ा शेयर, क्या यह है निवेश का सही समय

CCL Products Share Price: सीसीएल प्रोडक्ट का शेयर 6 मई को शानदार नतीजों के दम 14 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल प्रोडक्ट्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.2 फीसदी उछला हैं

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 06, 2025 पर 12:15 PM
CCL Products Share Price: Q4 नतीजों के बाद शेयर को लगे पंख, 14% चढ़ा शेयर, क्या यह है निवेश का सही समय
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल प्रोडक्ट्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.2% उछलकर 101.9 करोड़ रुपये पर रहा।

CCL Products Share Price: कॉफी कंपनी सीसीएल प्रोडक्ट (CCL Products) का शेयर 6 मई को शानदार नतीजों के दम 14 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। कंपनी ने मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल प्रोडक्ट्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.2 फीसदी की बढ़ा।  वहीं रेवेन्यू में 15 फीसदी उछला।

11.37 बजे के आसपास एनएसई पर CCL Products का शेयर 81.30  रुपये यानी 13.72 फीसदी की बढ़त के साथ 674.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज की इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 9,039 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल प्रोडक्ट्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.2% उछलकर  101.9 करोड़ रुपये पर पहुंचा है।  पिछले कारोबारी साल की मार्च तिमाही में कंपनी की मुनाफा 65.2 करोड़ रुपये पर रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15% उछलकर 835.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

EBITDA की बात करें तो यह भी साल-दर-साल आधार पर 38.2% बढ़कर 163.28 करोड़ रुपये रही। मार्जिन में भी सालाना आधार पर 300 बेसिस प्वॉइंट का विस्तार देखने को मिला है। पिछले कारोबारी साल की मार्च तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 16.3% थी, जो अब मार्च 2025 तिमाही में बढ़कर 19.5% पर पहुंच चुकी है।बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹5 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें