Ceigall India के शेयरों में 6% की मजबूत तेजी, NHAI से मिला 981 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

Ceigall India ने घोषणा की कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी लुधियाना बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे ने NHAI के साथ एक समझौते पर साइन किया है। 981 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है और इसके पूरा होने पर कंपनी द्वारा इसका संचालन भी किया जाएगा

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीगल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 26 दिसंबर को 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

Ceigall India share: सीगल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 26 दिसंबर को 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 354.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 981 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6168.59 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 425 रुपये और 52-वीक लो 292.95 रुपये है।

Ceigall India को मिले प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल

सीगल इंडिया ने घोषणा की कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी लुधियाना बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे ने NHAI के साथ एक समझौते पर साइन किया है। 981 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है और इसके पूरा होने पर कंपनी द्वारा इसका संचालन भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में NH-754AD के छह लेन वाले, एक्सेस-कंट्रोल्ड लुधियाना-बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे सेगमेंट का कंस्ट्रक्शन शामिल है।


यह टल्लेवाल गांव के पास मोगा-बरनाला रोड (एनएच-703) के जंक्शन से लेकर बल्लोवाल गांव के पास दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे (एनई-5) तक फैला हुआ है, जो 30+300 किमी से 75+543 किमी तक है। यह डेवलपमेंट भारतमाला परियोजना फेज-I, पैकेज-2 के अंतर्गत लुधियाना-अजमेर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है।

Ceigall India के पास 4000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स

हाल ही में CNBC-TV18 को दिए गए इंटरव्यू में कंपनी के MD और CEO रमणिक सहगल ने खुलासा किया कि सीगल इंडिया ने 4000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं और जल्द ही 15000-20000 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए बोली लगाने की योजना बना रही है।

Ceigall India का कारोबार

2002 में स्थापित सीगल इंडिया इन्फ्रॉस्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में है। कंपनी एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, पुल, सुरंग, राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और रनवे जैसी प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। वर्तमान में कंपनी के पास 18 प्रोजेक्ट्स चल रही हैं, जिनमें 13 EPC और पांच HAM प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो एलिवेटेड कॉरिडोर, मेट्रो लाइन और मल्टी-लेन हाईवे पर फैली हुई हैं।

सीगल इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 8 अगस्त 2024 को शेयर बाजार में इश्यू प्राइस से 4 फीसदी प्रीमियम पर हुई। कंपनी ने अपने आईपीओ की आय का उपयोग कर्ज को कम करने के लिए किया, जिससे यह 62 फीसदी घटकर 413 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने अपने सभी बिजनेस सेगमेटं में मजबूत EBITDA मार्जिन बनाए रखा।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।