Cell Point IPO Listing: मोबाइल-टीवी बेचने वाली कंपनी ने दिया झटका, हर शेयर पर आईपीओ निवेशकों को इतना घाटा

Cell Point IPO Listing: टीवी, एसी और मोबाइल बेचने वाली दिग्गज कंपनी सेल प्वाइंट के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने तो जमकर पैसे लगाए थे। यह इश्यू 15 जून से 20 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और ओवरऑल 6 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 10:08 AM
Cell Point IPO के 50.34 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू 50.34 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Cell Point IPO Listing: ब्रांडेड स्मार्टफोन, इनवर्टर एसी और स्मार्ट टीवी बेचने वाली दिग्गज कंपनी सेल प्वाइंट (Cell Point) के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था लेकिन आज इसकी घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 100 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर इसके शेयरों की एंट्री एकदम फ्लैट यानी 100 रुपये पर हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों और फिसल गए। फिलहाल यह 95 रुपये के भाव (Cell Point Share Price) पर ट्रेड हो रहा है यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशकों को 5 रुपये (5 फीसदी) का घाटा हुआ है।

    Cell Point IPO में खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे

    सेल प्वाइंट के 50.34 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू 50.34 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। इश्यू के तहत ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के जरिए शेयरों की बिक्री नहीं हुई है। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू ओवरऑल 6.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, मौजूदा रिटेल आउलेट्स की रिपेयरिंग और रिनोवेशन के साथ नए आउटलेट्स खोलने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों की पूरा करने के साथ-साथ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों में होगा।

    शापूरजी पलोंजी ग्रुप की कंपनी ने 5 इनवेस्टमेंट बैंकरों को किया नियुक्त, ₹8,000 करोड़ तक का IPO लाने की योजना


    Cell Point के बारे में डिटेल्स

    सेल प्वाइंट (इंडिया) एपल, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी, नोकिया, वीवो, शाओमी, रेडमी और वनप्लस के स्मार्टफोन, टैबलेट, मोबाइल एक्सेसरीज, और मोबाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स की खुदरा बिक्री करती है। इसके अलावा यह शाओमी, रियलमी और वन प्लस जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी भी बेचती है। आंध्र प्रदेश में इसके 75 स्टोर्स हैं जिसमें से 73 लीज पर ली गई प्रॉपर्टीज पर हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में इसे 1.60 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2021 में गिरकर 69.11 लाख रुपये पर आ गया। हालांकि फिर स्थिति सुधरी और वित्त वर्ष 2022 में इसे 1.64 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2022-23 में 5.81 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।