Get App

Cement Stocks: मार्केट की तेजी में सीमेंट सेक्टर भी गुलजार, इन दो शेयर ने लगाया ऑल टाइम हाई

Share Market में आई तेजी के कारण कई स्टॉक्स में भी काफी उछाल आया है और कई शेयर तो अपने 52 वीक हाई पर भी पहुंच चुके हैं वहीं बाजार में अलग-अलग सेक्टर्स में तेजी भी बनी हुई है इनमें सीमेंट सेक्टर भी शामिल है सीमेंट सेक्टर से जुड़े शेयर में तेजी देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2024 पर 10:53 PM
Cement Stocks: मार्केट की तेजी में सीमेंट सेक्टर भी गुलजार, इन दो शेयर ने लगाया ऑल टाइम हाई
सीमेंट सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स ने लगाया ऑल टाइम हाई

Share Market High: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बनी हुई है और दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई पर देखे जा रहे हैं। इस बीच शेयर बाजार में आई तेजी के कारण कई स्टॉक्स में भी काफी उछाल आया है और कई शेयर तो अपने 52 वीक हाई पर भी पहुंच चुके हैं। वहीं बाजार में अलग-अलग सेक्टर्स में तेजी भी बनी हुई है। इनमें सीमेंट सेक्टर भी शामिल है। सीमेंट सेक्टर से जुड़े शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। जेके सीमेंट और अंबुजा सीमेंट दोनों ही अब अपने 52 वीक हाई के साथ ही ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

Ambuja Cement

Ambuja Cement का शेयर प्राइज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं पिछले काफी टाइम से शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दिया है। 2 मार्च 2024 को शेयर का एनएसई पर क्लोजिंग प्राइज 618.95 रुपये रहा है। वहीं इसका 52 वीक हाई और ऑल टाइम हाई एनएसई पर 620 रुपये है। इसके साथ ही शेयर का 52 वीक लो प्राइज 340.80 रुपये है।

पिछले एक महीने में शेयर ने अपने निवेशकों को 11% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर 40% से ज्यादा बढ़ चुका है। इसके साथ ही एक साल के भीतर शेयर की ओर से अपने निवेशकों को 58% का रिटर्न दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें