Get App

Cement Sector Outlook: FY27 की दूसरी छमाही में रिकवरी, इन तीन स्टॉक्स से मिलेगा फायदा!

Cement Sector Outlook: सीमेंट सेक्टर के लिए इस वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत मजबूत रही। अब आगे कैसा रुझान है, इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म इस तिमाही को लेकर खास उत्साहित नहीं हैं लेकिन दूसरी छमाही को लेकर बुलिश दिख रहे हैं। जानिए दूसरी छमाही में सीमेंट सेक्टर में रिकवरी का फायदा किन स्टॉक्स में निवेश कर उठाया जा सकता है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 11:06 AM
Cement Sector Outlook: FY27 की दूसरी छमाही में रिकवरी, इन तीन स्टॉक्स से मिलेगा फायदा!
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का कहना है कि बड़े मार्केट कैप वाली सीमेंट कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और श्री सीमेंट (Shree Cement) पर भरोसा बना हुआ है। (File Photo- Pexels)

Cement Sector Outlook:  जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर होने पर ब्रोकरेज फर्म्स सीमेंट सेक्टर को लेकर काफी बुलिश हैं। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि सीमेंट सेक्टर में जो दिक्कतें हैं, वह इसी तिमाही तक रहने वाली है और इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में रिकवरी दिख सकती है। स्टॉकवाइज बात करें तो (UltraTech Cement), श्री सीमेंट (Shree Cement) और डालमिया भारत (Dalmia Bharat) को एनालिस्ट्स निवेश के लिए बेहतरीन मौके के तौर पर देख रहे हैं। यहां सीमेंट सेक्टर को लेकर दो ब्रोकरेज फर्मों के नजरिए को दिया जा रहा है।

CLSA

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का कहना है कि बड़े मार्केट कैप वाली सीमेंट कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और श्री सीमेंट (Shree Cement) पर भरोसा बना हुआ है। इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि डालमिया भारत (Dalmia Bharat) भी निवेश के लिए आकर्षक बना हुआ है। सीमेंट सेक्टर पर अपने नोट में ब्रोकरेज फर्म ने जिक्र किया कि सीजन के हिसाब से कमजोर समय होने के बावजूद मांग मजबूत बनी हुई है और औसत से कम बारिश से भी सीमेंट की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

सीमेंट कंपनियों की जून तिमाही में कमाई उम्मीद से बेहतर रही जिसे अनुमान से अधिक वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर कॉस्ट परफॉर्मेंस से सपोर्ट मिला। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 में महंगे तेल, कमजोर वॉल्यूम और निगेटिव ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है। सीएलएसए को उम्मीद है कि कॉम्पटीशन में कमी और तेल की नरमी से इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में रिकवरी में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें