Get App

इंजीनियरिंग कंपनी ने लॉन्च की देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, फोकस में रहेगा स्टॉक

CG Power की सहायक कंपनी CG Semi ने गुजरात के साणंद में देश की पहली OSAT सेमीकंडक्टर यूनिट लॉन्च की। इससे 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। स्टॉक पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 8:32 PM
इंजीनियरिंग कंपनी ने लॉन्च की देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, फोकस में रहेगा स्टॉक
CG Power का शेयर गुरुवार (28 अगस्त) को बीएसई पर 1.12% की गिरावट के साथ ₹663.65 पर बंद हुआ।

CG Power Share Price: इंजीनियरिंग कंपनी CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की सहायक कंपनी CG सेमी प्राइवेट लिमिटेड ने पहली सेमीकंडक्टर यूनिट शुरू कर दी है। यह आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा गुजरात के साणंद में है।

इस लॉन्च के साथ CG Semi भारत की शुरुआती फुल-सर्विस OSAT प्रोवाइडर में शामिल हो गई है। यह पारंपरिक और एडवांस्ड दोनों पैकेजिंग टेक्नोलॉजीज में सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम भारत की सेमीकंडक्टर कैपेसिटी को मजबूत करेगा। इससे देश सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही, ग्लोबल मार्केट में एक्सपोर्ट का रास्ता भी खुलेगा।

सरकार का भी समर्थन है हासिल

यह प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से तैयार हुआ है। इसमें Renesas और Stars Microelectronics की भागीदारी है। CG Semi अगले पांच साल में करीब ₹7,600 करोड़ (लगभग $870 मिलियन) का निवेश करके साणंद में दो अत्याधुनिक यूनिट्स- G1 और G2 लगाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें