अभी CM भी नहीं बने चंद्रबाबू नायडू, परिवार हो गया मालामाल, 5 दिन में ₹870 करोड़ बढ़ी संपत्ति

तेलगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के परिवार ने बस पिछले 5 दिन में शेयर बाजार से करीब 870 करोड़ रुपये कमाए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए थे, जिसमें TDP ने अपनी अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चंद्रबाबू नायडू का न सिर्फ आंध्र प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है, बल्कि वह केंद्र की एनडीए सरकार में भी एक 'किंगमेकर' बनकर उभरे हैं

अपडेटेड Jun 08, 2024 पर 6:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चंद्रबाबू नायडू ने साल 1992 में 'हेरिटज फूड्स (Heritage Foods)' कंपनी की स्थापना की थी

तेलगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के परिवार ने बस पिछले 5 दिन में शेयर बाजार से करीब 870 करोड़ रुपये कमाए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए थे, जिसमें TDP ने अपनी अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चंद्रबाबू नायडू का न सिर्फ आंध्र प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है, बल्कि वह केंद्र की एनडीए सरकार में भी एक 'किंगमेकर' बनकर उभरे हैं। नायडू की पार्टी ने 16 लोकसभा सीटें हैं और अब बीजेपी सरकार बनाने के लिए उनपर काफी हद तक निर्भर है। इससे राष्ट्रीय राजनीति में चंद्रबाबू नायडू का कद काफी बढ़ गया है और इसने उनके परिवार से जुड़ी कंपनी के शेयरों में नई जान फूंक दी है।

नायडू ने साल 1992 में 'हेरिटज फूड्स (Heritage Foods)' कंपनी की स्थापना की थी, जो डेयरी प्रोडक्ट्स के कारोबार में है। नायडू की जीत के बाद से इसके शेयर पिछले 5 दिनों से रॉकेट बने हुए हैं। पिछले 5 दिनों में यह शेयर करीब 55 फीसदी बढ़ चुका है।

एग्जिट पोल में नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की भारी जीत की भविष्यवाणी के दो दिन बाद 3 जून को हेरिटीज फूड्स के शेयर 424 रुपये पर कारोबार कर रहा था। उसके बाद से ही शेयर लगातार ऊपर जा रहा है और आज शुक्रवार को यह 661.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।


इस तेजी के साथ ही हेरिटेज फूड्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस सप्ताह 2,400 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। कंपनी का मार्केट कैप 7 जून को बढ़कर 6,136 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक सप्ताह पहले 3,700 करोड़ रुपये था।

एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, हेरिटेज फूड्स में चंद्रबाबू नायडू के परिवार के पास 35.7 फीसदी हिस्सेदारी है। उनकी पत्नी भुवनेश्वरी के पास 24.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी के पास क्रमशः 10.82 प्रतिशत और 0.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नायडू के पोते देवांश के पास इस डेयरी कंपनी में 0.06 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हेरिटेज फूड्स के शेयरों में आई तेजी के साथ चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी की संपत्ति पिछले 5 दिन में 579 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं बाकी परिवार के सदस्यों की संपत्ति इस दौरान 291 करोड़ रुपये बढ़ी है। परिवार के सभी सदस्यों की कुल संपत्ति में इस दौरान 870 करोड़ रुपये बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- Sensex Record High: इन 4 कारणों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, पूरे हफ्ते में 4,600 अंक बढ़ा इंडेक्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।