चंद्रयान-2 दिन-ब-दिन चांद के बीच के फासले को नापता जा रहा है। कल SRO ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से ली गई चांद की पहली तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर चांद की सतह से करीब 2650 किलोमीटर दूरी से ली गई है। ये तस्वीर बुधवार खींची गई थी और अब साझा की गई है। इस तस्वीर में अपोलो क्रेटर और मेर ओरिएंटल बेसिन भी दिखाए गए हैं। चंद्रयान-2 ने चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर चुका है। 22 जुलाई को रवाना हुए यान ने तीन हफ्ते तक पृथ्वी की अलग-अलग कक्षाओं में चक्कर लगाया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
