Chemical stocks: आज केमिकल कंपनियों पर बाजार की खास नजर रही। दरअसल, सरकार बड़े पैमाने पर डंपिंग की जांच कर रही है। इस बार एंटी डंपिंग जांच के दायरे में चीन के अलावा कई दूसरे देश भी हैं। सोडा ऐश डंपिंग की जांच हो रही है। सरकार ने सोडा ऐश एंटी डंपिंग की जांच शुरू की है। तुर्किए, रूस, US और ईरान से होने वाली इंपोर्ट की जांच हो रही है। इस जांच की मांग अल्कली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने की थी। RSPL, DCW, निरमा, टाटा केम और GHCL ने इसकी शिकायत की थी। इंडस्ट्री ने कम कीमतों पर सोडा ऐश के इंपोर्ट की शिकायतें की थीं। इंडस्ट्री का कहना है कि केमिकल के सस्ते इंपोर्ट से भारतीय कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ता है। चीन में सोडा ऐश कीमतों पर दबाव है। कमजोर डिमांड के चलते सोडा ऐश कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा। इसके अलावा क्षमता विस्तार के चलते भी कीमतों पर दबाव है।
इसके अलावा सरकार पैरा नाइट्रोटोलुइन (Para Nitrotoluene) डपिंग की भी जांच हो रही है। EU और दूसरे देशों से पैरा नाइट्रोटोलुइन इंपोर्ट की जांच शुरू हो गई है। दीपक नाइट्राइट ने पैरा नाइट्रोटोलुइन की डंपिंग की शिकायत की थी। बता दें कि एंटी डंपिंग-जांच पूरा होने में 6 से 12 महीने लगते हैं। केमिकल शेयरों का चाल पर नजर डालें तो फर्टिलाइज एंड केमिकल 6.7 फीसदी की गिरावट के साथ 850 रुपए पर, कोरोमंडल इंटरनेशनल 3 फीसदी की कमजोरी के साथ 1570 रुपए पर और टाटा केमिकल्स 4.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1076 रुपए के आसपास बंद हुआ है।
इसी तरह दीपक फर्टिलाइजर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1044 रुपए के आसपास, जीएनएफसी करीब 2 फीसदी की कमजोरी के साथ 634 रुपए के आसपास, राष्ट्रीय केमिकल्स करीब 6 फीसदी और GSFC करीब तीन फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। GHCL 28.50 रुपए यानी 4.30 फीसदी टूटकर 635 रुपए के आसपास बंद हुआ है। इसके आलवा आरती इंजस्ट्रीज में 3.6 फीसदी, Vinati Organics में 4.3 फीसदी और Gujarat Fluoro में 1.7 फीसदी की गिरावट आई है।