Stock in Focus: BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल कंपनी से मिलाया हाथ, 35 साल तक मेंटेनेंस का रहेगा काम

Stock in Focus: सरकारी कंपनी BHEL ने एक रेल कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर किया है। कंपनी Vande Bharat Sleeper Trainsets की 35 साल तक मेंटेनेंस करेगी। दोनों कंपनियों की 50-50% हिस्सेदारी होगी। जानिए इस डील की पूरी जानकारी और दोनों शेयरों का ताजा हाल।

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 9:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BHEL के मुताबिक, ज्वाइंट वेंचर में दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा।

BHEL-Titagarh Rail JV: सरकारी कंपनी Bharat Heavy Electricals (BHEL) ने रेल कंपनी Titagarh Rail Systems के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है। ये कंपनी Vande Bharat Sleeper Trainsets की मेंटेनेंस करेगी। दोनों कंपनियां इन ट्रेनों की 35 साल तक देखरेख करेंगी।

BHEL ने मंगलवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ज्वाइंट वेंचर में BHEL और Titagarh Rail Systems की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। नई कंपनी का गठन अभी बाकी है।

35 साल तक ट्रेनों की देखरेख


यह एग्रीमेंट 15 सितंबर को साइन किया गया है। यह 19 मार्च 2026 को किए गए पहले के कम्युनिकेशन के बाद हुआ है।

ज्वाइंट वेंचर को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर बनाया जाएगा। इसकी शुरुआती पेड-अप शेयर कैपिटल ₹50 लाख होगी। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस दिल्ली में होगा। दोनों कंपनियां ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड में दो-दो डायरेक्टर नियुक्त करेंगी।

दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल

BHEL के मुताबिक, ज्वाइंट वेंचर में दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद Vande Bharat Sleeper Trainsets को उनकी पूरी 35 साल की सर्विस लाइफ में चालू हालत में रखना है। इसके साथ ही ट्रेनों की सेफ्टी और भरोसेमंद संचालन पर भी फोकस रहेगा।

दोनों कंपनियों के शेयरों का हाल

BHEL का शेयर मंगलवार को 3.70% की गिरावट के साथ 415.05 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 80.72% का रिटर्न दिया है। वहीं, Titagarh Rail स्टॉक 3.40% फिसलकर 813.50 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक पिछले 1 साल में 14.21% टूटा है।

NSE IPO: एनएसई के शेयरों पर लगातार घट रहा जीएमपी, आईपीओ में बोली लगाने से पहले ये बातें जरूर जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।