Get App

China rare earth magnets: चीन ने रेयर अर्थ्स मैगनेट की सप्लाई नहीं बढ़ाई तो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उत्पादन पड़ सकता है ठप

Bajaj Auto ने सबसे पहले रेयर अर्थ्स मैगनेट्स की सप्लाई को लेकर चिंता जताई थी। उसने कहा था कि अगर सप्लाई नहीं बढ़ी तो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन को बड़ा झटका लग सकता है। अब TVS Motor ने भी चिंता जताई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 5:12 PM
China  rare earth magnets: चीन ने रेयर अर्थ्स मैगनेट की सप्लाई नहीं बढ़ाई तो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उत्पादन पड़ सकता है ठप
रेयर अर्थ्स मैगनेट्स के उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी करीब 90 फीसदी है।

इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री की रफ्तार अचानक सुस्त पड़ सकती है। रेयर अर्थ्स मैगनेट की कमी इसकी वजह होगी। रेयर अर्थ्स मैगनेट्स ऐसे इलिमेंटट्स का समहू है, जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने में होता है। इनके प्रोडक्शन का प्रोसेस काफी मुश्किल और खर्चिला है। खास बात यह है कि इनकी सबसे ज्यादा सप्लाई चीन करता है। चीन ने इसकी रेयर अर्थ्स मैगनेट्स की सप्लाई घटा दी है। बताया जाता है कि टैरिफ वॉर में अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए उसने ऐसा किया है। लेकिन, इसका असर इंडिया सहित दूसरे देशों पर भी पड़ रहा है।

बजाज ऑटो के बाद टीवीएस मोटर ने भी जताई चिंता

Bajaj Auto ने सबसे पहले रेयर अर्थ्स मैगनेट्स (Rear Earths Magnets) की सप्लाई को लेकर चिंता जताई थी। उसने कहा था कि अगर सप्लाई नहीं बढ़ी तो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन को बड़ा झटका लग सकता है। अब TVS Motor ने भी चिंता जताई है। उसने कहा है कि अगर सप्लाई नहीं बढ़ती है तो अगले महीने तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ सकता है। इलेक्ट्रिक मोटर के काम करने के लिए ये अर्थ्स मैगनेट्स बहुत जरूरी हैं। 4 अप्रैल से ही मैगनेट्स के शिपमेंट चीन के बंदरगाहों पर अटके हुए हैं।

चीन के बंदरगारों पर 4 अप्रैल से अटके पड़े हैं शिपमेंट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें