Chinese Rally Market Cues: क्या ड्रैगन फिर पड़ेगा बुल पर हावी?जानिए अब बाजार में क्या होनी चाहिए आपकी स्ट्रैटेजी

अनुज सिंघल ने नए स्टिमुलस एलान के बाद चीन के बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछली बार चीन के बाजार जब भागे थे तो भारतीय बाजार गिरे थे। जब भी चीन के बाजार भागते हैं, FII का पैसा वहां जाने का रिस्क होता है। भारतीय बाजारों में अब FII निवेश फिर आना शुरू हुआ है। अगर FIIs की फिर बड़ी बिकवाली आई, भारतीय बाजारों की रैली कमजोर हो सकती है

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 8:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 52,700-52,800 (10 DEMA)पर है। बड़ा सपोर्ट 52,200-52,300 (20 DEMA) पर है।

Chinese Rally Market Cues: बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने नए स्टिमुलस एलान के बाद चीन के बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछली बार चीन के बाजार जब भागे थे तो भारतीय बाजार गिरे थे। जब भी चीन के बाजार भागते हैं, FII का पैसा वहां जाने का रिस्क होता है। भारतीय बाजारों में अब FII निवेश फिर आना शुरू हुआ है। अगर FIIs की फिर बड़ी बिकवाली आई, भारतीय बाजारों की रैली कमजोर हो सकती है।

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी, निफ्टी बैंक अहम स्तरों पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी ठीक 50% retracement जोन पर ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी नए शिखर के बेहद पास है। इस हफ्ते भारतीय बाजार की मजबूती का बड़ा टेस्ट होगा। निफ्टी अगर 25,000 के पार निकला नए शिखर के दरवाजे खुलेंगे। अगर निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला तो फिर करेक्शन संभव है।

बाजार: अब क्या हो स्ट्रैटेजी?


अनुज सिंघल ने कहा कि 20 DEMA अब बढ़कर 24,300 पर आया। जबतक 24,300 के ऊपर हैं, कोई दिक्कत नहीं है। 24,300 के ऊपर हर गिरावट में खरीदारी करें। अभी के लिए 24,800 तक की हर रैली पर मुनाफावसूली करें। 24,800 के पास खरीदना नहीं है। बड़ी रैली के लिए 25,000 के ऊपर बंद होना जरूरी है। आज स्मॉलकैप इंडेक्स नया all-time high लगा सकता है। मिडकैप भी all-time high से बहुत दूर नहीं है। अगर इंडेक्स लेने में डर लगता है तो चुनिंदा शेयरों में निवेश करें। नए F&O शेयरों में काफी मोमेंटम है। आज मेटल, केमिकल, कमोडिटी शेयरों पर फोकस करें। कुछ हद तक सोने से जुड़े शेयर भी फोकस में रहेंगे।

क्या ड्रैगन फिर पड़ेगा बुल पर हावी?

अनुज सिंघल ने कहा कि पिछली बार की चीन की रैली ने हमारा मूड खराब किया था। लेकिन पिछली बार और इस बार में एक फर्क है। उस समय हमारी earnings काफी खराब थी। उस समय बाजार एकदम टॉप के भाव पर था। चीन की रैली टिकती नहीं है। अगर चीन के कारण इस बार गिरे तो खरीदारी का मौका होगा। लेकिन काफी कुछ FII के एक्शन पर निर्भर करेगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहला सपोर्ट 24,450-24,500 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,250-24,300 (20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,700-24,750 (कल का हाई, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,800-25,000 (हाल का हाई, psychological) पर है। एक रणनीति है कि 24,450-24,800 की रेंज को ट्रेड किया जाए। 24,500 के पास खरीदें और 24,750 के पास बेचें। बड़ी ट्रेड या तो 25,000 के ऊपर खुलेगी या फिर 24,250 के नीचे मिलेगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 52,700-52,800 (10 DEMA)पर है। बड़ा सपोर्ट 52,200-52,300 (20 DEMA) पर है। 53,000 तक की हर गिरावट को खरीदें, 52,700 का SL लगाएं। पहला रजिस्टेंस 53,700-53,800 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,400-54,500 (All time highs) पर है। कमजोर दिखने पर सिर्फ बिकवाली करें, दिन के हाई का SL लगाएं।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।