सितंबर में चीन के स्टॉक एक्सचेंजों में आई तेजी की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, अक्टूबर में एक हफ्ते की छुट्टी के बाद मार्केट्स खुलने पर दबाव देखने को मिला था। लेकिन, 14 अक्टूबर को फिर से चीन के स्टॉक्स मार्केट्स में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। इससे इंडिया में भी इनवेस्टर्स चीन के स्टॉक मार्केट्स में निवेश के विकल्प तलाश रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के स्टॉक्स मार्केट्स में आगे अच्छी तेजी दिख सकती है। सरकार ने कहा है कि वह इकोनॉमी खासकर चीन के प्रॉपर्टी मार्केट को बढ़ावा देने के लिए अरबों डॉलर का पैकेज का ऐलान करेगी। इस पैकेज के आने पर चीन के स्टॉक मार्केट्स में तेजी जारी रह सकता है।
