ब्रोकरेज फर्म जेफरीज में इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड ने भारतीय शेयरों के वेट में एक पर्सेंट की कटौती की है, लेकिन मार्केट को लेकर उन्होंने 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही, उन्होंने चीन के वेट में दो पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा, ' भारत के वेटेज में एक पर्सेंट और मलेशिया के वेटेज में आधा पर्सेंट की कमी की गई है, जबकि दोनों मार्केट्स की 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के वेटेज में आधा पर्सेंट की कमी की गई है।'
