लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर का बहुत महत्व है। क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है तो लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही लोन में मिलने वाले रकम की बढ़ोतरी भी मुमकिन होती है। बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां लोन देने से पहले व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर जांचती हैं, वे यह देखती हैं कि जिस व्यक्ति ने लोन के लिए आवेदन किया है, क्या उसे लोन दिया जा सकता है। क्या उसकी क्रेडिट हिस्ट्री सही है, क्या उसकी रीपेमंट ठीक है। व्यक्ति के लोन के भुगतान करने में कोई चूक तो नहीं की है। इन सारी बातों का लब्बोलुआब क्रेडिट स्कोर से है। तो आज की इस खास पेशकश की शुरूआत करते हैं। योर मनी पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ CIBIL के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हर्षला चांदोरकर और Wiseinvest Advisors के CEO हेमंत रुस्तगी जुड़ गये हैं।

क्रेडिट स्कोर की बारीकियां

- CIBIL स्कोर से पिछले कर्ज की जानकारी मिलती है
- लोन, क्रेडिट कार्ड के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर जरूरी होता है
- वक्त पर EMI देने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है
- CIBIL स्कोर 300 से 900 प्वाइंट के बीच होता है
- 750 या ज्यादा प्वाइंट पर कर्ज मिलना आसान है
- जितना अच्छा स्कोर, उतनी आसानी से कर्ज मिलता है
- CIBIL स्कोर में 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री होती है

लोन और क्रेडिट कार्ड की बारीकियां

- वक्त पर बिल का भुगतान करें
- CIBIL स्कोर की समीक्षा करते रहें
- जरूरत के हिसाब से को-ब्रांडेड कार्ड लें
- बिजली बिल, इंश्योरेंस का भुगतान कार्ड से करें
- गारंटी देने वाले लेनदार का लोन अकाउंट मॉनिटर करें

कैसे बनता है CIBIL स्कोर

- वक्त पर कर्ज चुकाना                     30 प्रतिशत
- सिक्योर्ड/अनसिक्योर्ड लोन            25 प्रतिशत
- क्रेडिट एक्सपोजर                        25 प्रतिशत
- कर्ज का इस्तेमाल                        20 प्रतिशत  


अच्छा CIBIL स्कोर कितना जरूरी

- अच्छे CIBIL स्कोर से फटाफट कर्ज मिलता है
- कई बैंकों में ब्याज दरें CIBIL स्कोर से तय होती है


कैसे देखें CIBIL रिपोर्ट

- वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें
- www.cibil.com पर फॉर्म डाउनलोड करें
- 550 रुपये का भुगतान करना होगा
- एक बार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया होती है
- ऑथेंटिकेशन के बाद CIBIL स्‍कोर मिलेगा
- CIBIL स्‍कोर आपके ई-मेल पर भी आएगा

कैसे सुधारें CIBIL स्कोर

- समय पर क्रेडिट कार्ड का भुगतान
- लोन, EMI का वक्त पर भुगतान करें 
- 6 महीने तक वक्त पर कर्ज चुकाने से सुधार
- क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट ना इस्तेमाल करें
- क्रेडिट कार्ड से ज्यादा लोन ना लें
- बहुत सारे लोन के लिए आवेदन ना करें
- होम लोन, ऑटो लोन को अहमियत दें
- पर्सनल लोन लेने से बचें
- क्रेडिट कार्ड बंद करने से बचें
- ज्वाइंट अकाउंट खातों की समीक्षा करें
- CIBIL स्कोर की समीक्षा करते रहें

बैंक की गलती पर क्या करें

- बैंक लोन की जानकारी CIBIL को भेजते हैं
- बैंकों की तरफ से गलती की काफी गुंजाइश होती है
- बैंक के नोडल अफसर को लिखित में शिकायत करें
- CIBIL वेबसाइट पर डिस्प्यूट रिक्वेस्ट फॉर्म भरें
- सुनवाई नहीं तो बैंक के लोकपाल पर शिकायत करें
- www.bankingombudsman.rbi.org.in पर शिकायत करें
   

क्या है क्रेडिट विजन?

- CIBIL का नया क्रेडिट रेटिंग सिस्टम
- इससे डिफॉल्ट करने वालों को भी लोन मुमकिन है
- क्रेडिट में सुधार करने वाले लोगों की जानकारी दी जाती है
- लोन देने के लिए CIBIL बैंकों की मदद करता है
- CIBIL 3 साल के लेन-देन की समीक्षा करेगा
- नए सिस्टम से 15 लाख लोगों की क्रेडिट हिस्ट्री दुरुस्त होती है
- 20 लाख लोगों को बड़ा लोन मिल सकेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।