Get App

Cigarette Addiction : सिगरेट के धुएं में उड़ता पैसा, फेफड़े ही नहीं आपकी तिजोरी में भी लग रही आग

Cigarette Addiction : नफे-नुकसान के नजरिए से देखें तो अगर सिगरेट पर उड़ाए जाने वाले ये 87600 रुपए NIFTY SIP में लगाए गए होते तो सालाना 12 फीसदी रिटर्न के आधार पर इसकी वैल्यू 35-40 लाख रुपए हो जाती

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 21, 2026 पर 3:02 PM
Cigarette Addiction : सिगरेट के धुएं में उड़ता पैसा, फेफड़े ही नहीं आपकी तिजोरी में भी लग रही आग
Cigarette Addiction : पिछले 21 साल में सिगरेट के एक पैकेट की कीमत 713 फीसदी बढ़ी है। साल 2005 में सिगरेट की जो पैकेट 59 रुपए में मिलती थी। वह, 2026 में 480 रुपए पर पहुंच गई है

Cigarette Addiction : बाजार के उतार-चढ़ाव में तो हम अक्सर मंदी का रोना रोते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा दुश्मन कोई 'वॉर'या 'टैरिफ' नहीं,बल्कि आपकी एक छोटी सी लत है? जी हां,आज बात करेंगे सिगरेट के उस धुएं की,जो सिर्फ फेफड़े नहीं,आपकी तिजोरी भी जला रही है। सिगरेट की आग,आपके जेब पर कैसे लगा रही है दाग यह समझने के लिए आइए डालते हैं इन आंकड़ों पर एक नजर।

सिगरेट की आग, जेब पर दाग

पिछले 21 साल में सिगरेट के एक पैकेट की कीमत 713 फीसदी बढ़ी है। साल 2005 में सिगरेट की जो पैकेट 59 रुपए में मिलती थी। वह, 2026 में 480 रुपए पर पहुंच गई है। 2005 में 59 रुपए में मिलने वाली 1 पैकेट सिगरेट 2010 में बढ़कर 96 रुपए और 2015 में 200 रुपए पर पहुंच गई। 2020 में इसका भाव बढ़कर 300 रुपए पर और 2026 में 480 रुपए पर आ गई। 21 साल में सिगरेट की महंगाई 185 फीसदी की दर से बढ़ कर 4 गुना हो गई है।

सिगरेट फूंकी या दौलत !

सब समाचार

+ और भी पढ़ें