Cipla Q1 Results: अनुमान से कमजोर नतीजे ने किया निराश, मुनाफा 39% घटा, 2% टूटा शेयर

Cipla Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 39% घटकर ₹789 करोड़ रह गया, जो CNBC-TV18 पोल के ₹923 करोड़ के अनुमान से कम है। टैक्स खर्च ₹478 करोड़ से घटकर ₹295 करोड़ होने के बावजूद प्रॉफ़िट कम रहा

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 1:06 PM
Cipla share price : EBITDA साल-दर-साल आधार पर 33 फीसदी घटकर 1,192 करोड़ रुपये पर रहा है, जो CNBC-TV18 पोल के 1,376 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले 1,778.1 करोड़ रुपये था।

Cipla Q1 Results: मुंबई की दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला लिमिटेड (Cipla) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी के तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ ही शेयर में भी दबाव देखने को मिला है। खबर लिखने के दौरान कंपनी का शेयर एनएसई पर 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है।

बता दें कि जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 39% घटकर ₹789 करोड़  पर आ गया है, जो CNBC-TV18 पोल के ₹923 करोड़ के अनुमान से कम है। टैक्स खर्च ₹478 करोड़ से घटकर ₹295 करोड़ होने के बावजूद प्रॉफ़िट कम रहा।

कंपनी की आय साल-दर-साल 2.3 फीसदी बढ़कर 6,957.5 करोड़ रुपये से 7,119 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन यह CNBC-TV18 के 7,342 करोड़ रुपये के पोल अनुमान से भी कम रहा है।


EBITDA साल-दर-साल आधार पर 33 फीसदी घटकर 1,192 करोड़ रुपये पर रहा है, जो CNBC-TV18 पोल के 1,376 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले 1,778.1 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 25.6 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी पर रहा है, जो CNBC-TV18 पोल के 18.7 फीसदी के अनुमान से कम है।

US में बिक्री उम्मीद से कम

सिप्ला के इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया गया कि जून तिमाही में US मार्केट में उसकी सेल्स $162 मिलियन रही, जो $173 मिलियन के अनुमान से कम है। इस तिमाही में कंपनी की टॉपलाइन का 22% नॉर्थ अमेरिका से आया।

कंपनी का वन इंडिया बिज़नेस पिछले साल के मुकाबले 12% बढ़कर ₹3,452 करोड़ हो गया, जो इस वर्टिकल के लिए अब तक का सबसे ज़्यादा तिमाही रेवेन्यू है। वन इंडिया बिज़नेस ने कुल टॉपलाइन में 48% का योगदान दिया।

वन अफ्रीका का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले स्थिर रहा और यह सिर्फ़ 1% बढ़कर $103 मिलियन हो गया। उभरते हुए मार्केट और यूरोप पिछले साल के मुकाबले 5% बढ़कर $106 मिलियन हो गए।

दोपहर 12.50 बजे एनएसई पर सिप्ला का शेयर 2.30 फीसदी गिरकर 1832 रुपये पर ट्रेड  कर रहा था।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।