बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। मिडकैप में अच्छी रौनक नजर आई। जबकि रियल्टी शेयरों में मजबूती देखने को मिली। वहीं सुस्त बाजार में मिडकैप IT शेयरों में गजब की फूर्ति देखने को मिली। TATAELXSI, ZNSAR TEECH, CYIENT में आज 5 परसेंट तक तेजी नजर आई। वहीं एफएंडओ गेनर्स की बात करें तो आज एनसीसी लिमिटेड, टाटा कम्यूनिकेशंस और इंडस टावर्स में तेजी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों से पड़ताल की तो पता चला कि आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स में जोरदार निवेश किया है। डीलर्स ने आज अपने क्लाइंट्स को टाटा मोटर्स और सिप्ला के शेयर में खरीदारी करने की राय दी।
यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को टाटा मोटर्स में खरीदारी करवाई। इस शेयर में डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 10-15 रुपये चल सकता है। HNIs की तरफ से शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली है।
दूसरे स्टॉक के बारे में बताते हुए यतिन ने कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा स्टॉक पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि डीलर्स ने सिप्ला में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। इस स्टॉक में FIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 30-40 रुपये की पोजीशनल तेजी संभव है। जून सीरीज में शेयर में नई खरीदारी हुई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)