शेयर बाजार में कोई बबल नहीं बन रहा, भारत की ग्रोथ स्टोरी है दमदार- Abakkus Asset के सुनील सिंघानिया

Abakkus Asset के फाउंडर सुनील सिंघानिया ने CNBC- आवाज़ से कहा कि भारतीय बाजारों में FIIs जल्द वापसी करेंगे। भारत भारत की ग्रोथ स्टोरी काफी दमदार है। देश की इकोनॉमी अच्छी रफ्तार से दौड़ रही है। शेयर बाजार में कोई बबल नहीं बन रहा है। कुछ शेयरों के वैल्युएशन सस्ते हैं जबकि कुछ के महंगे नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 10:15 PM
सुनील सिंघानिया ने कहा कि बाजार में अभी बहुत तेजी बाकी है। अगले 18 महीने में FIIs द्वारा तेजी से निवेश करने की उम्मीद है

भारत की ग्रोथ स्टोरी दमदार है। भारतीय बाजारों में FIIs जल्द वापस लौटेंगे। भारत की इकोनॉमी अच्छी रफ्तार से ग्रोथ कर रही है। भारत की इकोनॉमी घरेलू कंजम्पशन पर चल रही है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC- आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से खास बातचीत में अबेकस एसेट के सुनील सिंघानिया (Sunil Singhania, founder of Abakkus Asset) ने ऐसा कहा। सुनील ने आगे कहा कि शेयर बाजार में कोई बबल नहीं बन रहा है। बाजार में कुछ शेयरों के वैल्युएशन सस्ते हैं जबकि कुछ शेयरों के वैल्युएशन महंगे हैं। अपनी बातचीत में उन्होंने फाइनेंशियल, सीमेंट, इंफ्रा, IT पर बुलिश नजरिया रखा।

भारत आगे, दुनिया पीछे

सुनील सिंघानिया ने कहा कि 2022 में भारत की ग्रोथ ग्लोबल इकोनॉमी से अलग रही। ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी, सुस्त ग्रोथ का अनुमान था। ऐसे में भारत की इकोनॉमी अच्छी रफ्तार से ग्रोथ कर रही है। चुनौतियों के बीच भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ बेहतर रही है।

ये इंडिया का टाइम है


बाजार में इस समय इंडिया का टाइम चल रहा है। इंडिया के पास 4D ताकत है। इंडिया के पास 1. डेमोक्रेसी, 2. डेमोग्राफी, 3. डोमेस्टिक इकोनॉमी और 4. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारत की इकोनॉमी घरेलू कंजम्पशन पर चल रही है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से कुशलता बढ़ी है। कच्चे तेल में लगातार कमी का ट्रेंड बना हुआ है है।

Cipla का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, प्रशांत सावंत के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

बड़े रिटर्न के लिए स्टेज तैयार

सुनील सिंघानिया बात को बढ़ाते हुए कहा कि बाजार में कुछ शेयरों के वैल्युएशन सस्ते, कुछ के महंगे हैं। कई सालों बाद देश में बड़ा FPI निवेश आया है। पिछले डेढ़ साल से बाजार की चाल सुस्त थी। 6 तिमाहियों में कंपनियों की प्रॉफिट ग्रोथ 30% रही। अक्टूबर 2021 के मुकाबले बाजार अभी भी 30% सस्ता है। 2 साल में कंपनियों की प्रॉफिट ग्रोथ 16-17% संभव है। 2025 तक मार्केट में 15-17% तक रिटर्न संभव है।

रैली अभी बाकी है

बाजार के आगे के रुख के बारे में सिंघानिया ने कहा कि बाजार में बहुत तेजी बाकी है। FIIs जल्द बाजार में वापस लौटेंगे। अगले 18 महीने में FIIs द्वारा तेज निवेश करने की उम्मीद है। भारत की तेजी तो अभी शुरू हुई है। बाजार में बबल जैसी कोई बात नहीं है। ऊंचे वैल्युएशन वाले शेयरों से निवेशक बचें।

लंबी रेस के लिए तैयार है भारत, 3-4 साल में भारत की इकोनॉमी होगी $6 ट्रिलियन

सुनील इंडिया में निवेश के बारे में कहा कि बाजार में निवेश करने समय हमेशा सतर्क रहना चाहि। भारत की इकोनॉमी की ग्रोथ 6-7% के बीच रहेगी। मार्केट में 12-15% रिटर्न मिलना मुमकिन दिखाई दे रह है। अगले 3-4 साल में भारत की इकोनॉमी $6 ट्रिलियन हो जायेगी।

शानदार हैं ये सेक्टर

फाइनेंशियल शेयरों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। सुनील सिंघानिया ने कहा भारतीय मार्केट में फाइनेंशियल्स का वेटेज 35-40% है। IT शेयरों में अब अच्छी रिकवरी की उम्मीद है। घरेलू डिस्क्रिशनरी, फार्मा शेयरों में भी तेजी संभव है। इंफ्रा में सीमेंट कंपनियां अच्छी लग रही हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।