Cipla का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, प्रशांत सावंत के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 18500, 18550 और 18600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18550, 18500 और 18400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44200 और 44300 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44100, 44000 और 43900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
Cipla पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 950 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन फ्लैट कारोबार दिखाई दे रहा है। दोपहर 12.25 के दौरान निफ्टी करीब 10 प्वाइंट ऊपर चढ़कर हरे निशान में नजर आ रहा है। जबकि निफ्टी में चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टीसीएस, एचयूएल, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय एयरटेल, आईटीसी और कोल इंडिया के शेयर निफ्टी में गिरन वाले शेयर रहे। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18500, 18550 और 18600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18550, 18500 और 18400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44200 और 44300 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44100, 44000 और 43900 के स्तर पर नजर आये।


    निफ्टी और बैंक निफ्टी पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की राय

    निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय देते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि आज दोनों इंडेक्स जिस तरह से कारोबार कर रहे हैं और ये जिस लेवल पर हैं उस लिहाज से आज दोनों इंडेक्स पर हमारी कोई ट्रेड लेने की राय नहीं होगी।

    Sobha, Sonata Soft सहित 5 स्टॉक्स में एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सलाह, लगायेंगे मुनाफे का तड़का

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Jubilant Food Future : खरीदें - 491 रुपये, टारगेट - 5100 रुपये, स्टॉपलॉस - 640 रुपये

    Tata Steel Future : खरीदें - 106 रुपये, टारगेट - 112/114 रुपये, स्टॉपलॉस - 103 रुपये

    AB Fashion & Retail Future : खरीदें - 203 रुपये, टारगेट - 218/225 रुपये, स्टॉपलॉस - 196 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Cipla

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Cipla पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Cipla की जून की एक्सपायरी वाली 950 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 27 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35/40 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 14.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।