Sobha, Sonata Soft सहित 5 स्टॉक्स में एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सलाह, लगायेंगे मुनाफे का तड़का

Sobha पर मंत्री फिनमार्ट के अरूण कुमार मंत्री ने 555 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 620 रुपये के लक्ष्य के लिए 535 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Sonata Soft पर LKP सिक्योरिटिज के रूपक डे ने 992 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1100 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
NBCC पर कोटक सिक्योरिटिज के अमोल अठावले ने 43.15 रुपये के लेवल पर 47 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते मंत्री फिनमार्ट के अरूण कुमार मंत्री, LKP सिक्योरिटिज के रूपक डे और कोटक सिक्योरिटिज के अमोल अठावले के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की अरूण कुमार मंत्री की टॉप कॉल Intellect Design रही जिसने 3% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की रूपक डे की टॉप कॉल Borosil Renewables रही जिसने 4% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की अमोल अठावले की टॉप कॉल NCC रही जिसने 2% का रिटर्न दिया।

    KHILADI DAY-3 RETURN

    तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरूण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 4% का रिटर्न दिया

    तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.25% का निगेटिव रिटर्न दिया


    तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 2% का रिटर्न दिया

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स

    मंत्री फिनमार्ट के अरूण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sobha

    अरूण कुमार मंत्री ने इसमें 555 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 535 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    LKP सिक्योरिटिज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Sonata Soft

    रूपक डे ने इस स्टॉक में 992 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1100 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 969 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    कोटक सिक्योरिटिज के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY NBCC

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 43.15 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 47 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    वीकली एक्सपायरी को बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

    मंत्री फिनमार्ट के अरूण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIH

    अरूण कुमार मंत्री ने इसमें 215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 245 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 208 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    LKP सिक्योरिटिज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Can Fin Homes

    रूपक डे ने इस स्टॉक में 720 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 800 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 699 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।