Option strategy: सिप्ला में लॉन्ग बिल्ड अप, बुल कॉल स्प्रेड रणनीति से होगी कमाई, जल्द ही छू सकता है 1650 रुपए का स्तर

Cipla share price : सिप्ला का शेयर वर्तमान सपोर्ट जोन से कई बार उछल चुका है। शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। डेली आरएसआई 60 अंक से ऊपर बढ़ गया है और तेजी के मोड में है। शेयर ने हाल ही में 1465-1475 के जोन में सपोर्ट हासिल किया और अपनी तेजी की यात्रा फिर से शुरू की है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cipla share price : सुदीप शाह का कहना है कि सिप्ला का मौजूदा डेरिवेटिव डेटा मौजूदा बुलिश चार्ट फॉर्मेशन के मुताबिक है। बुधवार के कारोबारी सत्र में अगस्त वायदा में लगभग 2 फीसदी की बढ़त हुई

Cipla stock price : निफ्टी फार्मा इंडेक्स फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। निफ्टी की तुलना में इसका रेशियो चार्ट 37 महीने के हाई पर पहुंच गया है, जो इसके बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। एसबीआई सिक्योरिटीज के डीवीपी और डेरिवेटिव और तकनीकी अनुसंधान के हेड सुदीप शाह के मुताबिक "सिप्ला लिमिटेड के शेयर ने हाल ही में 1465-1475 के जोन में सपोर्ट हासिल किया और अपनी तेजी की यात्रा फिर से शुरू की है।"

इस स्टॉक में इस अपसाइड मोमेंटम का फायदा उठाने के लिए शाह सिप्ला में बुल कॉल स्प्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं:

रिकमेंडेड स्प्रेड


- सिप्ला स्प्रेड ट्रेड (बुल स्प्रेड - 29 अगस्त एक्सपायरी):

- 1580 की कॉल को वर्तमान भाव 37 रुपये पर खरीदें

- 1600 की कॉल को वर्तमान भाव 29 रुपये पर बेचें

- नेट आउटफ्लो : 8 अंक

- आरंभ की तिथि: 8 अगस्त

- एक्सपायरी डेट: 29 अगस्त

- अधिकतम संभावित जोखिम: 8 अंक (प्रति जोड़ा 5200 रुपये)

- अधिकतम संभावित लाभ: 12 अंक (7800 रुपये)

- मुनाफे का जोन: 1588 से ऊपर

स्टॉक का टेक्निकल सेट अप

शाह ने कहा कि सिप्ला का शेयर हाल के समय में कई बार सपोर्ट ज़ोन से वापस उछला है। शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। डेली आरएसआई 60 अंक से ऊपर बढ़ गया है और तेजी के मोड में है। शाह ने कहा, "यह तकनीकी चार्ट फॉर्मेशन स्पष्ट रूप से शेयर में मजबूत तेजी का संकेत दे रहा है।"

Stock Market Live Updates- निफ्टी 190 प्वाइंट सुधरा, सेंसेक्स डे लो से 680 अंक रिकवर हुआ, निफ्टी बैंक में 0.5% की तेजी

डेरीवेटिव सेटअप

सुदीप शाह का कहना है कि सिप्ला का मौजूदा डेरिवेटिव डेटा मौजूदा बुलिश चार्ट फॉर्मेशन के मुताबिक है। बुधवार के कारोबारी सत्र में अगस्त वायदा में लगभग 2 फीसदी की बढ़त हुई। चालू, अगली और फॉर सीरीज के कुल ओपन इंटरेस्ट में 3.54 फीसदी की गिरावट आई है, जो एक शॉर्ट-कवरिंग रैली का संकेत है।

अगस्त एक्सपायरी के लिए, 1600 स्ट्राइक पर भारी मात्रा में कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। जबकि पुट साइड पर 1500 की स्ट्राइक प्राइस पर काफी ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है। सुदीप शाह ने कहा "ऑप्शन चेन में, पुट राइटिंग 1580 से 1480 स्ट्राइक तक देखने को मिली है। यह स्टॉक में तेजी की मोमेंटम को दर्शाता है। ये सभी आंकडें स्टॉक में तेजी की भावना का संकेत दे रहे है। सिप्ला में जल्द ही 1620 रुपए का स्तर देखने को मिलसकता है। इसके बाद शॉर्ट टर्म के लिए इसका अगला लक्ष्य 1650 रुपए का होगा"।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।