Get App

Dr Reddy's की हो जाएगी Cipla? 2% चढ़ गए शेयर

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में जमकर खरीदारी हुई। डॉ रेड्डीज इसे खरीद सकती है, इससे जुड़ी रिपोर्ट पर शेयरों की खरीदारी बढ़ गई। डॉ रेड्डीज यह खरीदारी प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल के साथ मिलकर खरीद सकती है। अब ऐसे में सिप्ला के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने के लिए कॉम्पटीशन बढ़ गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 3:43 PM
Dr Reddy's की हो जाएगी Cipla? 2% चढ़ गए शेयर
प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं तो दूसरी तरफ Cipla अपना विस्तार भी कर रही है।

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में जमकर खरीदारी हुई। इंट्रा-डे में इसके शेयर 2 फीसदी से अधिक उछलकर 1265 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में यह खरीदारी एक रिपोर्ट के चलते है। इसमें दावा किया गया है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) सिप्ला में हिस्सेदारी खरीदने के लिए फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) से बातचीत कर रही है। बेन कैपिटल की योजना डॉ रेड्डीज के साथ मिलकर बोली लगाने की है। इसके चलते शेयर उछल गए। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते यह टूटकर रेड जोन में आ गया लेकिन दिन के आखिरी में बीएसई पर 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 1241.20 रुपये (Cipla Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1265 रुपये तक पहुंच गया था।

Cipla के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने के लिए बढ़ा कॉम्पटीशन

सिप्ला के प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। बेन कैपिटल इसे खरीदने के लिए डॉ रेड्डीज के साथ मिलकर बोली लगाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो प्रमोटर्स के शेयरों के लिए कॉम्पटीशन तगड़ा हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) और प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) पहले ही अपनी तरफ से बोली लगा चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें