दवा बनाने वाली भारत की एक दिग्गज कंपनी सिप्ला (ने शुक्रवार को बताया है कि उसने महाराष्ट्र में एक कैपटिव सोलार पावर परियोजना के लिए AMP Energy Green Eleven नाम की कंपनी में 32.49 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए है।
दवा बनाने वाली भारत की एक दिग्गज कंपनी सिप्ला (ने शुक्रवार को बताया है कि उसने महाराष्ट्र में एक कैपटिव सोलार पावर परियोजना के लिए AMP Energy Green Eleven नाम की कंपनी में 32.49 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए है।
इस बारे में की जाने वाली रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि उसने मुंबई स्थित एक कंपनी AMP Energy Green Eleven में फुलीडायलुटेंड बेसिस पर 32.49 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण के लिए पावर परचेंज एग्रीमेंट सहित एक शेयर होल्डर एग्रीमेंट किया है।
कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने कामकाज में रिन्यूएबल पावर के उपयोग को बढ़ाने और इंडियन इलेक्ट्रिसिटी लॉ के तहत एक कैप्टिव यूजर बनने के नियमों को पूरा करने के लिए किया है।
बतातें चले कि AMP Energy Green Eleven का गठन 21 नवंबर 2020 को हुआ था। कंपनी सोलार एनर्जी की उत्पादन और वितरण का कारोबार करती है। एक अलग फाइलिंग में सिप्ला ने यह भी सूचित किया है कि उसके ग्लोबल चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केदार उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री उपाध्याय अपने 3 महीने के नोटिस पीरियड यानी 3 मई 2022 तक काम करेंगे। उसके बाद वह अपने पदभार से मुक्त हो जाएंगे।
शुक्रवार यानी 4 फरवरी को सिप्ला का शेयर एनएसई पर 6.65 रुपये यानी 0.70 फीसदी टूटकर 946.10 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक का 52 वीक हाई 1005.00 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 738.10 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 76,332 करोड़ रुपये है। इस स्ट़ॉक का 20 दिनों का एवरेज वॉल्यूम 2,271,250 रहा है जबकि इसका 20 Day एवरेज डिलीवरी 39.75 फीसदी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।