Get App

Citichem IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद फिसला शेयर, लगातार गिर रहा सिटीकेम का रेवेन्यू

Citichem IPO Listing: सिटीकेम इंडिया इंडस्ट्रीज के लिए थोक में दवाईयां, फूड केमिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स की खरीदारी कर सप्लाई करने के कारोबार में हैं। इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 4:31 PM
Citichem IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद फिसला शेयर, लगातार गिर रहा सिटीकेम का रेवेन्यू
Citichem IPO Listing: सिटीकेम का ₹12.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-31 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Citichem IPO Listing: दवाईयों और केमिकल्स की खरीदारी और सप्लाई करने वाली सिटीकेम के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई और इसके बाद शेयर और नीचे आ गए। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 414 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 70 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 70 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 66.50 रुपये (Citichem Share Price)  पर आ गया। दिन के आखिरी में यह 68.28 रुपये पर बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 2.46% फीसदी घाटे में हैं।

Citichem IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

सिटीकेम का ₹12.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-31 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 414.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 543.18 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी प्रॉपर्टी खरीदने, ट्रांसपोर्टेशन वीईकल्स और एक्सेसरीज खरीदने, इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Citichem के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें