इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट सिटियस ट्रांसनेट InvIT की 29 अप्रैल को शेयर बाजारों में लिस्टिंग ठीकठाक रही। इसकी यूनिट BSE पर 4.5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 104.50 रुपये पर और NSE पर 4.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 104.60 रुपये पर लिस्ट हुईं। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग से 1.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 106.19 रुपये पर और NSE पर 1.3 प्रतिशत बढ़त के साथ 106 रुपये पर सेटल हुआ।IPO का फाइनल प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर था। इसका पब्लिक इश्यू 17 अप्रैल को खुला था और 21 अप्रैल को बंद हुआ। साइज 1105 करोड़ रुपये रहा। इसमें 11.05 करोड़ नए शेयर जारी हुए।
