Big Stock: बाजार आज सपाट खुलने के संकेत दे रहा है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। लेकिन उससे पहले जानते है कि उनकी आज बाजार को लेकर क्या राय हैं।अगर 24,550 टूटा तो 24,000 और 23,500 के लिए तैयार रहें। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें, SL 50 अंक पर लगाए । सिर्फ और सिर्फ तभी खरीदें जब निफ्टी 1 घंटे चल जाए। खरीदारी वाले ट्रेड्स में दिन के निचले स्तर का SL रखें। वहीं अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। निफ्टी बैंक को अब भी नहीं बेचें बल्कि गिरावट में खरीदारी करें।
