बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल बाजार के लिए बहुत खराब दिन था। कल पोर्टफोलियो निवेशकों को बड़ी चपत लगी। ट्रेडिंग में घाटा तो जीवन में चलता रहता है। मौजूदा बाजार अब निवेशकों के पोर्टफोलियो को हिट कर रहा है। कल का Advance/Decline रेश्यों बहुत की खराब था। सबसे ज्यादा ट्रेड हुए 15 में से 14 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए। कल HDSFC Bank के 80 अंक जोड़ने के बाद भी निफ्टी 73 अंक नीचे बंद हुआ। HDFC Bank ने निफ्टी बैंक में 450 अंक जोड़े, फिर भी ये इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।
अनुज सिंघल ने कल तो बाजार में बहुत ज्यादा FII बिकवाली भी नहीं । FII और DII को मिलाकर कल तो बाजार में नेट कैश पॉजिटिव था। ऐसे में अब बड़ा सवाल है कि आखिर कल बाजार क्यों गिरा? क्या अब रिटेल और HNI थोड़ा पैनिक कर रहे हैं? नतीजों में निराशा का सिलसिला लगातार जारी है।
अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह-सुबह ग्लोबल संकेत काफी खराब हैं। US में दरों घटने की गुंजाइश कम होने से बॉन्ड यील्ड में उछाल आया । डॉलर इंडेक्स बढ़कर 104 तक आया। ब्रेंट क्रूड भी बढ़कर $74/बैरल पर पहुंचा है। US बाजार कमजोर, Nvidia ने नैस्डेक को बचाया। कल कोई बड़ा नतीजा नहीं आया तो बाजार में रिएक्शन आएगा नहीं।
अनुज ने कहा कि इधर अमेरिकी बाजारों की तेजी पर ब्रेक लगा है। बीते 31 सत्रों में S&P500 इंडेक्स लगातार दो दिन नहीं गिरा है। S&P500 इंडेक्स सिर्फ 5-6 सितंबर को गिरकर बंद हुआ था । Nvidia के शिखर पर पहुंचने से नैस्डैक ने आउटपरफॉर्म किया।
आखिर इस बाजार में अब क्या करें?
इस बाजार में किस तरह कि रणनीति बनानी चाहिए? उसपर बात करते हुए अनुज ने कहा कि अब अगर अक्टूबर का निचला स्तर टूटा तो ट्रेंड bearish होगा। अक्टूबर का निचला स्तर टूटने पर 200 DMA की संभावना बढ़ेगी। अलर्ट अक्टूबर का निचला स्तर 24,568, यही पर 20 WEMA जबकि निफ्टी का मौजूदा 200 DMA 23,325 पर है।
उन्होंने कहा कि ये एक बुल मार्केट का करेक्शन है। कोरोना के बाद की रैली ने कभी बड़ी करेक्शन नहीं देखी। 2003-2007 की बुल मार्केट में ऐसी करेक्शन बहुत हल्की होती थी। कुल मिलाकर शिखर से निफ्टी 6% भी नहीं गिरा। 2003-2007 में 20-30% की करेक्शन 3 बार हुई थी। उन्होंने कहा कि बॉटम पकड़ने की कोशिश इस बाजार में बेकार है। इस बाजार में आपके पास अब दो विकल्प हैं। 1 विकल्प यह है कि डे ट्रेडर्स बनकर दोनों तरफ ट्रेड करें और 2 विकल्प हर गिरावट में अच्छे शेयर और निफ्टी ETF में SIP करें ।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,550-24,600 (अक्टूबर के निचले स्तर, 20 WEMA) परहै। वहीं अगर 24,550 टूटा तो 24,000 और 23,500 के लिए तैयार रहें। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,950 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 (चार्ट के मुताबिक) है। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें, SL 50 अंक पर लगाए ।सिर्फ और सिर्फ तभी खरीदें जब निफ्टी 1 घंटे चल जाए। खरीदारी वाले ट्रेड्स में दिन के निचले स्तर का SL रखें।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। HDFC बैंक का ADR 4% चढ़ा, शेयर 1% चल सकता हैऐसा लग रहा है HDFC बैंक 52 हफ्ते के शिखर 1800 तक जा सकता है। निफ्टी बैंक को अब भी नहीं बेचें बल्कि गिरावट में खरीदारी करें। पहला सपोर्ट 51,800-51,850 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,400-51,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 52,200-52,300 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,500-52,600 (कल का हाई) पर है। गिरावट में खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 51,800 परहै। रैली फेल होने पर बेचें और स्टॉपलॉस दिन का शिखर पर लगाए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।