Sterlite Technologies और City Union Bank में 20% तक कमाई के मौके, आनंदराठी के एनालिस्ट ने बताई यह वजह

जिगर एस पटेल ने कहा कि बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर चिंता पैदा करता है। यह अपने कुछ अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ने के करीब है। Nifty के 19,300 के सपोर्ट लेवल को तोड़ने के अनुमान के बारे में उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते बेयर्स ने बाजार में अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि, इसमें बीते हफ्ते सिर्फ 1 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन यह हफ्ते के अपने हाई लेवल से काफी नीचे बंद हुआ

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:00 AM
पटेल ने कहा कि City Union Bank का स्टॉक पिछले कुछ समय से दबाव में रहा है। अभी इसमें इसके अहम सपोर्ट लेवल के करीब ट्रेड हो रहा है। इससे पहले इस स्टॉक ने इस लेवल से अपनी चाल बदली थी, जिसके बाद यह तेजी के साथ 200 रुपये की तरफ बढ़ता दिखा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगर आप शॉर्ट टर्म में मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आप City Union Bank और Sterlite Technologies के स्टॉक्स पर दांव लगा सकता है। यह सलाह जिगर एस पटेल ने दी है। पटेल ब्रोकरेज फर्म आनंदराठी इक्विटी रिसर्च में सीनियर मैनेजर हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें क्यों इन दो स्टॉक्स में कमाई के शानदार मौके दिख रहे हैं। पटेल ने इनवेस्टमेंट और स्टॉक्स मार्केट्स के बारे में भी खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में Nifty IT में 31,000-32,000 की रेंज में कंसॉलिडेशन दिख सकता है। पटेल को टेक्निकल एनालिसिस का 9 फीसदी एक्सपीरियंस है।

    बैंक निफ्टी के स्ट्रक्चर को लेकर चिंता

    उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर चिंता पैदा करता है। यह अपने कुछ अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ने के करीब है। Nifty के 19,300 के सपोर्ट लेवल को तोड़ने के अनुमान के बारे में उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते बेयर्स ने बाजार में अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि, इसमें बीते हफ्ते सिर्फ 1 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन यह हफ्ते के अपने हाई लेवल से काफी नीचे बंद हुआ।


    यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today : रेलटेल कॉर्प और Ugro Capital के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है शानदार कमाई

    इसलिए सिटी यूनियन बैंक पर लगा सकते हैं दांव

    पटेल ने कहा कि City Union Bank का स्टॉक पिछले कुछ समय से दबाव में रहा है। अभी इसमें इसके अहम सपोर्ट लेवल के करीब ट्रेड हो रहा है। इससे पहले इस स्टॉक ने इस लेवल से अपनी चाल बदली थी, जिसके बाद यह तेजी के साथ 200 रुपये की तरफ बढ़ता दिखा था। वीकली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला है, जो फायदेमंद दिखता है। ट्रेडर्स 134-138 रुपये की रेंज में इस स्टॉक में लॉन्ग पॉजिशन ले सकते हैं। उन्हें 124 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 168 रुपये रहेगा।

    स्टरलाइट टेक्नोलॉजी में बनेगा मुनाफा

    Sterlite Technologies दूसरा स्टॉक है, जिस पर पटेल ने दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से यह स्टॉक 145-155 रुपये की रेंज में कंसॉलिडेट करता नजर आया है। हाल में इसने इस रेंज से क्लीन ब्रेकआउट दिखाया है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 165 रुपये है। इस स्टॉक के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसने अपने मंथली सेंट्रल पिवोट रेंज से बाउंस बैक किया है, जिसने बड़े सपोर्ट का काम किया था। इस स्टॉक को 160-165 की रेंज में खरीदा जा सकती है। इसका टारगेट प्राइस 200 रुपये है। इसमें करीब 145 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

    इन स्टॉक्स में बरतनी होगी सावधानी

    Finolex Cables में हाल में आई गिरावट के बाद तेजी की संभावना के बारे में पूछने पर पटेल ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस स्टॉक का खराब समय बीत चुका है। इस स्टॉक में बुलिश रिवर्स डायवर्जेंस दिखा है। इससे इसमें अपट्रेंड की पुष्टि हो जाती है। करेक्शन के दौरान इसमें वॉल्यूम कम रहा। इससे पता चलता है कि आने वाले समय में इस स्टॉक में ज्यादा सेलिंग प्रेशर नहीं दिखेगा। उधर, Kalyan Jewellers के बारे में पटेल का मानना है कि यह स्टॉक ओवरबॉट जोन में है। बुल्स के लिए बड़ी चिंता Long wick hanging man kind of candlestick होगी। यह 19 अक्टूबर के चार्ट पर सबसे ऊपर दिखा है। इसलिए इस स्टॉक में बुल्स को सावधान रहने की सलाह है। इसमें 295-310 रुपये की रेंज में प्रॉफिट बुकिंग की जा सकती है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।