Hot Stocks Today : बीते हफ्ते Nifty में लगातार दो हफ्ते रिकवरी के बाद थोड़ी गिरावट आई। एक फीसदी गिरावट के बाद यह 19,500 के अहम जोन को बनाए रखने में कामयाब रहा। वैश्विक स्तर पर जब तक अनिश्चितता बनी हुई है, मार्केट की दिशा अस्पष्ट रह सकती है। टेक्निकल चार्ट पर इसकी झलक दिख रही है। जहां तक मार्केट के लेवल का संबंध है तो 19,490-19,450 का बुलिश गैप अगला सपोर्ट लेवल है। इसके टूटने के बाद 19,400 पर सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, किसी ब्रेकडाउन की स्थिति में ऊपर बताए गए नजरिया का महत्व नहीं रह गया है। इससे हाल में बना 19,333 का लो लेवल सपोर्ट बन जाएगा। तेजी की स्थिति में 19,700-,19,750 रेसिस्टेंस लेवल हो सकता है। इस लेवल को पार करने के बाद अगला रेस्सिटेंस 19,850-19,880 पर मिलेगा। जियोपॉलिटिकल तस्वीर को देखते हुए यह सावधानी बरतने का समय है। बाजार ऊपर बताइ गए किसी भी दिशा में जा सकता है। ऐसे में सबसे जरूरी है जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट्स पर नजर बनाए रखना।
Angel One के सीनियर एनालिस्ट (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च) ओशो कृषन का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने शॉर्ट टर्म के लिए निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है:
Railtel Corporation of India
इस स्टॉक्स को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 235 रुपये है। इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 252 रुपये है। इस स्टॉक में 7 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। Railtel के स्टॉक में लगातार तेजी दिखी है। डेली चार्ट पर यह अपने सभी अहम EMA से ऊपर बना हुआ है। इससे स्टॉक में स्ट्रेंथ का पता चलता है। पिछले कुछ हफ्तों में आई तेजी की बदौलत यह स्टॉक अपने ऑल-टाइम हाई जोन के करीब पहुंच गया है। इसके इनटर्नल टेक्निकल इंडिकेटर्स इसके प्राइस मूवमेंट के साथ चलते दिख रहे हैं। इससे स्टॉक में अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है। इस स्टॉक में गिरावट आने पर 230-232 के लेवल पर खरीदा जा सकता है।
इस शेयर को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 287.30 रुपये है। इसमें 270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 300-305 रुपये है। Ugro Capital के शेयर में 6 फीसदी कमाई हो सकती है। इस शेयर में वीकली टाइम फ्रेम पर 50 पर्सेंट फिबोनाक्की रिट्रेसमेंट से स्मार्ट रिकवरी देखने को मिली है। इससे रिवर्सल के शुरुआती संकेत मिले हैं। इस शेयर में खरीदारी की दिलचस्पी भी दिखी है। यह डेली चार्ट पर अपने सभी EMA से ऊपर बना हुआ है। MACD ने पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। ऐसे में आने वाले समय में इस शेयर में तेजी जारी रह सकती है। इस शेयर में गिरावट आने पर 282-284 रुपये पर खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।