Get App

CKK Retail Mart IPO Listing: ₹163 के शेयरों से नहीं मिला कोई लिस्टिंग गेन, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

CKK Retail Mart IPO Listing: सीकेके रिटेल मार्ट चीनी, चावल, दाल, घी जैसी एग्री-कमोडिटीज के पैकेट के डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 4:39 PM
CKK Retail Mart IPO Listing: ₹163 के शेयरों से नहीं मिला कोई लिस्टिंग गेन, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स
CKK Retail Mart IPO Listing: सीकेके रिटेल मार्ट का ₹88 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जनवरी से 3 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

CKK Retail Mart IPO Listing: चावल-दाल से लेकर मिल्क पाउडर बेचने वाली सीकेके रिटेल के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.63 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹163 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹163 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। ₹163 तक गिरने के बाद उछलकर यह ₹171.15 (CKK Retail Mart Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5.00% मुनाफे में हैं।

CKK Retail Mart IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सीकेके रिटेल मार्ट का ₹88 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जनवरी से 3 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.12 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.52 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.12 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹71 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 54 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.20 करोड़ लीजहोल्ड प्लॉट हासिल करने और इस पर वेयरहाउस बनाने, ₹1.90 करोड़ मौजूदा वेयरहाउसेज पर रिपेयरिंग और रिफर्बिशमेंट, ₹43.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें