Clean Max Share Price: Meta के साथ इस सौदे पर चमके शेयर, 14% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

Clean Max Share Price: मेटा (Meta) के साथ एक सौदे पर क्लीन मैक्स के शेयर रॉकेट बन गए और करीब 15% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। मेटा के साथ इससे पहले भी कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए क्लीन एनर्जी का एग्रीमेंट हो चुका है। जानिए इस सौदे की खास बातें जिस पर क्लीन एनर्जी के शेयर चहक उठे

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 4:25 PM
क्लीन मैक्स (Clean Max) ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि यह मेटा (Meta) के लिए राजस्थान और कर्नाटक में 837 मेगावाट की सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स डेवलप करेगी और इसे ऑपरेट करेगी।

Clean Max Share Price: क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और यह 14% से अधिक उछल पड़ा। इसके शेयरों में यह तेजी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) के साथ साझेदारी के ऐलान पर आई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि देश में 900 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को डेवलप करने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी एक साझेदारी हुई है। इस ऐलान पर क्लीन मैक्स के शेयर चमक उठे और रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। आज बीएसई पर यह 8.44% की बढ़त के साथ ₹1338.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 14.64% उछलकर ₹1,415.00 तक पहुंचा था।

Clean Max और Meta Platforms के बीच क्या हुआ एग्रीमेंट

क्लीन मैक्स (Clean Max) ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि यह मेटा (Meta) के लिए राजस्थान और कर्नाटक में 837 मेगावाट की सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स डेवलप करेगी और इसे ऑपरेट करेगी। पहले के प्रोजेक्ट्स मिलाकर अब क्लीन मैक्स और मेटा प्लेटफॉर्म्स के बीच 900 मेगावाट से अधिक की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी के लिए साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी से मेटा को देश में अपने एआई और डेटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर मदद मिलेगी। एग्रीमेंट के तहत क्लीन मैक्स के प्रोजेक्ट्स जेनेरेट होने वाले सभी यानी 100% एंवायर्नमेंटल एट्रिब्यूट्स यानी ग्रीन क्रेडिट खरीद लेगी। इसका मुख्य उद्देश्य अपने 100% रिन्यूएबल एनर्जी और कार्बन-उत्सर्जन घटाने के लक्ष्यों को पूरा करना है। क्लीन मैक्स का कहना है कि प्रोजेक्ट्स के तहत बड़े पैमाने पर सोलर और विंड प्लांट लगाए जाएंगे। यह मेटा की भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

₹3080 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर ₹1053 के भाव पर जारी हुए थे। 2 मार्च 2026 को 9% से अधिक डिस्काउंट पर एंट्री के बाद इसके शेयर और टूटे। टूटकर यह 30 मार्च 2026 को ₹728.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर से 3 ही महीने में यह 94.36% उछलकर आज 10 जून 2026 को ₹1415.00 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया।

Reliance और Meta ने मिलाया हाथ, बनाएंगे देश का पहला AI वाला डेटा सेंटर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।