Clean Max Share Price: क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और यह 14% से अधिक उछल पड़ा। इसके शेयरों में यह तेजी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) के साथ साझेदारी के ऐलान पर आई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि देश में 900 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को डेवलप करने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी एक साझेदारी हुई है। इस ऐलान पर क्लीन मैक्स के शेयर चमक उठे और रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। आज बीएसई पर यह 8.44% की बढ़त के साथ ₹1338.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 14.64% उछलकर ₹1,415.00 तक पहुंचा था।
