Get App

Asian Games 2026: तय हो गया क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल, जानें किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम 28 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टरफाइनल मुकाबले से करेगी। ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग, चीन ने भी क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली है। आइए जानते हैं किस टीम से होगा भारत का मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 3:11 PM
Asian Games 2026: तय हो गया क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल, जानें किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है (Photo: Canva)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी। वहीं नॉकआउट मैच में टीम इंडिया किस टीम से खेलेगी ये भी साफ हो गया है। एशियन गेम्स में नेपाल और जापान के बीच मुकाबला भी बारिश में रद्द होने के बाद टीम की पुष्टि हुई है। मैच रद्द होने के बाद एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो गई। वहीं टीम इंडिया 28 सितंबर को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से खेलेगी। आइए जानते हैं कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

कब होगा भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग, चीन ने भी क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में अफगानिस्तान का सामना मौजूदा चैंपियन भारत से सोमवार सुबह 10 बजे IST पर होगा। वहीं, नेपाल की टीम मंगलवार सुबह 5:30 बजे IST पर श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों टीमें की नजरें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

हांगकांग से भिड़ेगी पाकिस्तान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें