Get App

Clear Secured Services Listing: फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी ने किया निराश, शेयर 10% घाटे में लिस्ट

Clear Secured Services Listing: क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज एक फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी है। प्रमोटर विमल धर लालता प्रसाद दुबे, राकेश धर दुबे, कुसुम विमल दुबे और संजय दुबे हैं। IPO में 65 लाख नए शेयर जारी हुए। रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 में 38% बढ़ा

Ritika Singhअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:39 PM
Clear Secured Services Listing: फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी ने किया निराश, शेयर 10% घाटे में लिस्ट
Clear Secured Services IPO को 8.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Clear Secured Services Listing: 8 दिसंबर को NSE SME पर क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज IPO की लिस्टिंग निराशाजनक रही। शेयर लगभग 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 119 रुपये पर लिस्ट हुए। IPO प्राइस ₹132 प्रतिशत शेयर था। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 113.10 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का ₹85.60 करोड़ का पब्लिक इश्यू 1 दिसंबर को खुला था और 3 दिसंबर को बंद हुआ। इसे 8.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO में 65 लाख नए शेयर जारी हुए।

क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज एक फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी है। यह इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, मेंटेनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफिंग, टेलिकॉम और IT सर्विसेज की पेशकश करती है। कंपनी के प्रमोटर विमल धर लालता प्रसाद दुबे, राकेश धर दुबे, कुसुम विमल दुबे और संजय दुबे हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹24.39 करोड़ जुटाए। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी Comfort Techno Services Private Limited में निवेश के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, कर्ज को चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें