CMS Info Systems Ltd. के शेयरों में 11 मई को सुबह ओपनिंग के चंद पलों के अंदर 10 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। BSE पर शेयर 320.65 रुपये के हाई तक गया। इसकी अहम वजह है कि कंपनी को HDFC Bank से 400 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। कंपनी ने रविवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि HDFC Bank ने उसे इंटीग्रेटेड ATM मैनेज्ड सर्विसेज की आउटसोर्सिंग का काम सौंपा है। ऑर्डर 6,000 ATM के लिए है।
CMS Info Systems ने बताया कि 5 साल के इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, वह करेंसी फोरकास्टिंग और लॉजिस्टिक्स, और अपने विजन AI सॉल्यूशन- HAWKAI सहित सर्विस सॉल्यूशंस का मैनेजमेंट करेगी। ट्रेडिंग बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 293.55 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर अनुष राघवन का कहना है कि भारत के 3 सबसे बड़े बैंकों (HDFC Bank, SBI, ICICI Bank) से मिले बड़े ऑर्डर्स के साथ CMS अब ATM मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म में ग्रोथ के अगले चरण को निर्णायक रूप से आकार दे रही है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2030 के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
CMS Info Systems शेयर साल 2026 में अब तक 16 प्रतिशत नीचे
CMS Info Systems में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। शेयर साल 2026 में अब तक 16 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 540.45 रुपये और एडजस्टेड लो 263.50 रुपये है।
CMS Info Systems ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे अभी जारी नहीं किए हैं। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 560.10 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 55.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,222.90 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 328.88 करोड़ रुपये रहा था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।