सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अब IRCTC पर लग्जरी CRUISE की बुकिंग होगी। इसके लिए IRCTC ने कोरडेलिया क्रूज्स (CORDELIA CRUISES) के साथ करार किया है। इस डील के तहत पहला लग्जरी CRUISE मुंबई से गोवा के लिए चलेगा। 6 सितंबर को पहला लग्जरी CRUISE रवाना होगा। इसके लिए www.irctctourism.com पर बुकिंग करवा सकते हैं।
मुंबई-गोवा, कोची-लक्षदीप, चेन्नई से कोलोंबो के लिए इस लक्जरी क्रूज सेवा का संचालन होगा। पॉपुलर डेस्टिनेशन के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। IRCTC की सभी बड़ी क्रूज कंपनियो के साथ बिजनेस की योजना है।
इस खबर का असर आज इस शेयर पर देखने को मिला है। फिलहाल 11:35 बजे के आसपास ये शेयर 40.05 रुपए यानी 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 2868 रुपए के आसपास दिख रहा है।
बता दें कि 30 जून 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 82.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इंडियन रेलवे के कैटरिंग और टूरिज्म आर्म को इसके पिछले साल की पहली तिमाही में कोरोना के कारण लॉकडाउन की वजह से 24.60 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।