बिजनेस चैनलों में नंबर 1 रहा सीएनबीसी-आवाज़

साल के 5वें से 10वें हफ्ते की अवधि में आवाज़ का मार्केट शेयर 67 फीसदी रहा।

अपडेटेड Mar 17, 2016 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement

देश के नंबर वन बिजनेस चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की बादशाहत बरकरार है। साल के 5वें से 10वें हफ्ते की अवधि में आवाज़ का मार्केट शेयर 67 फीसदी रहा। यही नहीं आवाज़ लगातार 6 हफ्ते से नंबर वन की पोजिशन पर कायम है। बाजार खुले रहने के दौरान आवाज़ का मार्केट शेयर 75 फीसदी रहा है, यानी देश के 3/4 दर्शक बाजार से जुड़ी खबरों और उनके विश्लेषण के लिए आवाज़ को पसंद करते हैं।

आपको ये भी बता दें कि देश के उन शहरों में जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है, वहां आवाज़ का मार्केट शेयर 68 फीसदी है। यही वजह है कि हम अंग्रेजी के बिजनेस चैनल ईटी नाऊ से 9 गुना ज्यादा दर्शकों की पसंद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।