Dividend Stocks: शेयर बाजार (Share Market) में किसी शेयर से मुनाफा कमा लिया जाए तो निवेशकों को काफी खुशी मिलती है। वहीं ये खुशी तब दोगुनी हो जाती है, जब किसी स्टॉक्स से उनको डिविडेंड (Dividend) भी मिल जाए। निवेशकों को अपने इंवेस्टमेंट पर डिविडेंड मिलने की भी काफी तमन्ना रहती है। वहीं अब अगले हफ्ते कई स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड (ex-Dividend) में ट्रेड करने वाले हैं। अगला कारोबारी हफ्ता 19 फरवरी से शुरू होने वाला है और 23 फरवरी तक चलेगा। आइए जानते हैं अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड में ट्रेड करने वाले स्टॉक्स के बारे में...
