नये हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कंसोलिडेशन नजर आ रहा है। हालांकि निफ्टी 18000 के ऊपर नहीं टिक पाया। निफ्टी आज एक छोटे दायरे में घूम रहा है। लेकिन इस बीच मिडकैप इंडेक्स OUTPERFORM कर रहा है। वहीं आज NMDC स्टील 30 रुपए 25 पैसे प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। इसमें खुलने के बाद 5% का अपर सर्किट लगा। बाजार में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने कोल इंडिया के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने परसिस्टेंट सिस्टम्स में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। आस्था जैन ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया। सीएनबीसी-आवाज़ के चार के चौका में इन चारों एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले 4 स्टॉक्स सुझाये हैं।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India
सच्चितानंद उत्तेकर ने Coal India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 215 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 3.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4.5 से 6 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Persistent Systems Future
चंदन तापड़िया ने Persistent Systems पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Persistent Systems में 4950 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4880 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ABB India
राहुल शर्मा ने ABB India पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि ABB India में 3209 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3300-3450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3100 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः TD Power
आस्था जैन ने मिडकैप सेगमेंट से TD Power का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि TD Power के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 138 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 150 से 160 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )