Get App

Coal India के शेयर में आगे आ सकती है 26% तक तेजी, Morgan Stanley ने क्या दी रेटिंग और टारगेट प्राइस

Coal India Share Price: कोल इंडिया पर कवरेज करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 20 ने स्टॉक पर "बाय" रेटिंग दी है, 3 ने "होल्ड" कॉल दी है, जबकि 2 ने "सेल" रेटिंग दी है। अगले कुछ वर्षों में मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो को देखते हुए मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि कोल इंडिया एक मजबूत कैश बैलेंस बरकरार रखेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 3:58 PM
Coal India के शेयर में आगे आ सकती है 26% तक तेजी, Morgan Stanley ने क्या दी रेटिंग और टारगेट प्राइस
भारत के लिए बिजली की डिमांड का मजबूत आउटलुक अगले कुछ वर्षों में कोल इंडिया के वॉल्यूम और अर्निंग्स ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।

Coal India Stock Price: सरकारी कंपनी कोल इंडिया के शेयरों में आगे 26 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिल सकती है। यह उम्मीद ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने जताई है। ब्रोकरेज ने कोल इंडिया लिमिटेड पर "ओवरवेट" रेटिंग और 525 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। यह टारगेट प्राइस, शेयर के बीएसई पर 27 नवंबर को बंद भाव से 26 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत देता है।

27 नवंबर को कोल इंडिया के शेयर में तेजी है। शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ खुलने के बाद पिछले बंद भाव से 2.3 प्रतिशत उछलकर 421.15 रुपये के हाई तक गया। ट्रेडिंग खत्म होने पर शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 417.30 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2.57 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 3 महीनों में शेयर 21 प्रतिशत नीचे आया है।

Coal India का EBITDA 3 वर्षों में 7% CAGR से बढ़ने की उम्मीद

मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में लिखा है कि भारत के लिए बिजली की डिमांड का मजबूत आउटलुक अगले कुछ वर्षों में कोल इंडिया के वॉल्यूम और अर्निंग्स ग्रोथ को सपोर्ट करेगा। उम्मीद है कि मीडियम टर्म में वॉल्यूम कंपनी की आय के लिए प्रमुख ड्राइवर होगा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि प्राप्तियां स्थिर रहेंगी क्योंकि ईंधन आपूर्ति समझौते (FSA) की उच्च कीमतों को ई-नीलामी प्रीमियम्स में नॉर्मलाइजेशन की मदद से काफी हद तक ऑफसेट किया जा सकता है। कोल इंडिया का कंसोलिडेटेड EBITDA अगले 3 वर्षों में 7% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें