Coal India Shares: कोल सेक्टर की दिग्गज पीएसयू कोल इंडिया के शेयरों में मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। इसके शेयरों को निवेशक इसलिए धड़ाधड़ बेच रहे हैं क्योंकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इस पर बेयरेश रुझान अपनाया है। नुवामा ने इस पर बेयरेश रुझान ऐसे समय में अपनाया है, जब यह स्टॉक अपने एक साल के हाई के काफी करीब पहुंच गया और इसकी एक और सब्सिडरी मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी में है। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो आज बीएसई पर यह 2.96% की गिरावट के साथ ₹441.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.60% फिसलकर ₹439.00 तक आ गया था।
Coal India पर क्यों है नुवामा बेयरेश?
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने प्रति शेयर ₹284 के टारगेट प्राइस के साथ देश की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया की रिड्यूस रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह इसे कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में तीसरा सबसे कम है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी ने जो अधिक वॉल्यूम और ई-नीलामी में मजबूत कीमतों का दावा किया है, वह घरेलू मार्केट में अधिक सप्लाई, बढ़ते कॉम्पटीशन और सुस्त मांग के चलते शायद उम्मीद के मुताबिक न हो पाए।
नुवामा का मानना है कि ई-नीलामी से इसे सीमित दायरे में ही पैसे मिल सकते हैं। इसका अनुमान है कि मार्च 2026 में ई-नीलामी का प्रीमियम लगभग 35% से 40% के बीच रहेगा, जो वित्तीय वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के औसत 37% के लगभग बराबर है। यह स्थिति तब है, जब ब्रोकरेज फर्म को वॉल्यूम में थोड़ी तेजी की उम्मीद है। इस वित्त वर्ष 2026 में अब तक वॉल्यूम सुस्त रही है जिसके चलते वित्त वर्ष 2026-28 में 4% की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) के अनुमान पर खतरा मंडरा रहा है, खासतौर से कैप्टिव माइनर्स से बढ़ते उत्पादन के चलते।
कोल इंडिया पर एक और झटका सैलरी को लेकर है। जुलाई 2026 से नॉन-एग्जीक्यूटिव्स के सैलरी में बदलाव होना है और नुवामा के मुताबिक कंपनी इसका पूरा असर ग्राहकों पर नहीं डाल पाएगी। इन सबके चलते कोल इंडिया के कमाई की रफ्तार सुस्च रहने के आसार हैं। नुवामा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026--28 के दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में महज 4% के सीएजीआर से बढ़ोतरी हो सकती है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
कोल इंडिया के शेयरों ने मार्केट की तेज उठा-पटक के बाद निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह बीएसई पर ₹350.15 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस रिकॉर्ड हाई लेवल से 11 महीने में यह 35.93% उछलकर 13 मार्च 2026 को ₹475.95 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इसके शेयरों को कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 13 ने इसे खरीदारी, 8 ने होल्ड और पांच ने सेल रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।