Get App

Cochin Shipyard के शेयरों में 11% की दमदार रैली, यूरोपीय क्लाइंट से मिला है बड़ा ऑर्डर

Cochin Shipyard Share Price: कंपनी को एक यूरोपीय क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर हाइब्रिड सर्विस ऑपरेशन वेसल (Hybrid SOV) के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। कंपनी ने ऑर्डर को लार्ज ऑर्डर कहा है जिसका मतलब है कि इसका मूल्य ₹500-1000 करोड़ के बीच है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 2:59 PM
Cochin Shipyard के शेयरों में 11% की दमदार रैली, यूरोपीय क्लाइंट से मिला है बड़ा ऑर्डर
कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आज 14 मई को 11 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई है

कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आज 14 मई को 11 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 11.09 फीसदी की बढ़त के साथ 1327.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को एक यूरोपीय क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर हाइब्रिड सर्विस ऑपरेशन वेसल (Hybrid SOV) के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। कंपनी ने ऑर्डर को लार्ज ऑर्डर कहा है जिसका मतलब है कि इसका मूल्य ₹500-1000 करोड़ के बीच है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Cochin Shipyard के नए ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

कोचीन शिपयार्ड ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हम बताना चाहेंगे कि CSL को दो और ऐसे जहाजों के विकल्प के साथ हाइब्रिड सर्विस ऑपरेशन वेसल (Hybrid SOV) के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन के लिए एक यूरोपीय क्लाइंट से एक लार्ज ऑर्डर मिला है।

इनोवेटिव हाइब्रिड बैटरी सिस्टम से लैस हाइब्रिड SOV कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए एनर्जी एफिशिएंसी में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है। वेसल को यूरोपीय बाजार में ऑफशोर विंड फार्म इंडस्ट्री की सर्विस, मेंटेनेंस और ऑपरेशन जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशन हाई डिमांड में हैं। इसमें कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें