फेडरल रिजर्व की ब्याज कटौती से भारतीय बाजारों में जश्न देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया शिखर बनाया। इंट्राडे में निफ्टी 25600 के पार निकला है। बैंक निफ्टी सिर्फ 7 प्वाइंट से रिकॉर्ड बनाने से चूका है। हालांकि मिडकैप में दबाव देखने को मिल रहा है। NTPC, LTIMindtree, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Wipro निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, BPCL, Bajaj Finserv, L&T, Adani Ports टॉप लूजर रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। FMCG शेयरों में सबसे अच्छी तेजी देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को COFORGE और LTIM का शेयर पसंद आ रहा है।
