Prasol Chemicals IPO Listing: 150 से अधिक स्पेशल्टी केमिकल्स बनाने वाली प्रसोल केमिकल्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में डिस्काउंट भाव पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹676 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹611.00 और NSE पर ₹610.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 9% से अधिक घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹672.05 (Prasol Chemicals Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर 0.58% घाटे में हैं।
