बीते सप्ताह शेयर बाजार में सीमित बढ़त के बीच देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 88,678.10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान ICICI Bank को सबसे अधिक लाभ हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 297.57 अंक या 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 42.90 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई।
सप्ताह के दौरान ICICI Bank का मार्केट कैप 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC Bank का मार्केट कैप 24,718.30 करोड़ रुपये बढ़कर 12,25,981.44 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 12,043.96 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,926.92 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 11,580.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,081.53 करोड़ रुपये, SBI का 9,322.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,64,738 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 1,423.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,550.83 करोड़ रुपये रहा।
बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान
रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,615.21 करोड़ रुपये घटकर 11,27,348.09 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह LIC का मार्केट कैप 21,188.74 करोड़ रुपये घटकर 5,35,537.56 करोड़ रुपये, TCS का 11,143.71 करोड़ रुपये घटकर 7,58,206.42 रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,321.83 करोड़ रुपये घटकर 5,10,624.92 करोड़ रुपये पर आ गया।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
नए सप्ताह में 29 जून को मेनबोर्ड सेगमेंट में Turtlemint Fintech Solutions के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Anubhav Plast की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 1 जुलाई को NSE और BSE पर Advit Jewels और Waterways Leisure Tourism के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Riyaasat Lifestyle, Jivial Industries और NSE SME पर Shreedhar Spinners की लिस्टिंग होने वाली है।
इसके बाद 2 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में NSE और BSE पर CSM Technologies के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन NSE SME पर Sri Priyanka Geo Commex की लिस्टिंग हो सकती है। 3 जुलाई को BSE SME पर Crazy Snacks के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।