टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, Bharti Airtel को सबसे ज्यादा फायदा

बीते सप्ताह भी Reliance Industries देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। हालांकि इसका मार्केट कैप 18,945.56 करोड़ रुपये घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 12:51 PM
पिछले हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत चढ़ा।

बीते सप्ताह शेयर बाजार की तेजी के बीच सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप (mcap) 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। पिछले हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत चढ़ा और NSE निफ्टी 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत बढ़ा। इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,877.30 करोड़ रुपये हो गई।

बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 33,059.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,43,141.36 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 16,084.29 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,695.03 करोड़ रुपये, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का 8,601.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,139.55 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 7,664.89 करोड़ रुपये बढ़कर 12,33,646.33 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 6,461.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,086.30 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान


दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 26,572.2 करोड़ रुपये गिरकर 5,53,978.63 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 18,945.56 करोड़ रुपये घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपये, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का 4,846.08 करोड़ रुपये घटकर 9,59,891.92 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 1,031.15 करोड़ रुपये घटकर 7,57,175.27 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में कौन किस नंबर पर

बीते सप्ताह भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। नए शुरू हो रहे सप्ताह में 6 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में NSE और BSE पर Aastha Spintex की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Adon Agro Commodities के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है। इसके बाद 7 जुलाई को BSE SME पर Kratikal Tech, Seemax Resources, Atharva Polyplast और Sampark India Logistics के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। NSE SME पर Vinit Mobile और Teja Engineering Industries की लिस्टिंग होने वाली है। 8 जुलाई को NSE और BSE पर Knack Packaging की लिस्टिंग हो सकती है। 10 जुलाई को NSE SME पर IC Electricals के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

निफ्टी में 24450 के ऊपर ब्रेकआउट से खुल सकता है 24700-24900 की ओर बढ़ने का रास्ता, नए हफ्ते में ये शेयर कराएंगे कमाई

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।