Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, Bharti Airtel को सबसे ज्यादा फायदा

बीते सप्ताह भी Reliance Industries देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। हालांकि इसका मार्केट कैप 18,945.56 करोड़ रुपये घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़ गई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 05, 2026 पर 12:51 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, Bharti Airtel को सबसे ज्यादा फायदा
पिछले हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत चढ़ा।

बीते सप्ताह शेयर बाजार की तेजी के बीच सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप (mcap) 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। पिछले हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत चढ़ा और NSE निफ्टी 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत बढ़ा। इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,877.30 करोड़ रुपये हो गई।

बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 33,059.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,43,141.36 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 16,084.29 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,695.03 करोड़ रुपये, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का 8,601.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,139.55 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 7,664.89 करोड़ रुपये बढ़कर 12,33,646.33 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 6,461.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,086.30 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 26,572.2 करोड़ रुपये गिरकर 5,53,978.63 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 18,945.56 करोड़ रुपये घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपये, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का 4,846.08 करोड़ रुपये घटकर 9,59,891.92 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 1,031.15 करोड़ रुपये घटकर 7,57,175.27 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें