सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 3,09,244.57 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,112.96 अंक या 2.80 प्रतिशत टूटा। वहीं NSE का निफ्टी 671.2 अंक या 2.94 प्रतिशत के नुकसान में रहा। फरवरी महीने में निफ्टी 1,383.7 अंक या 5.88 प्रतिशत गिरा। इस दौरान सेंसेक्स 4,302.47 अंक या 5.55 प्रतिशत टूटा।
